रोबोटिक घुटने की सर्जरी क्या है? रोबोटिक घुटने की सर्जरी के क्या फायदे होते हैं? डॉक्टर से जानें

आप जानते हैं कि आज के समय में साइंस ने कितनी ज्यादा तरक्की कर ली है और इसकी मदद से मेडिकल रिसर्च में भी काफ़ी तरक्की हुई है। डॉक्टरी क्षेत्र में, रोबोट की मदद से घुटने की सर्जरी करना भविष्य का लक्ष्य लगता है, पर अब यह भविष्य की हकीकत बन चुका है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान रोबोट का इस्तेमाल करना अब शुरू कर दिया है और इसके साथ ही घुटने की सर्जरी जैसे बहुत ज्यादा सटीकता की ज़रूरत वाली प्रक्रियाओं में मदद के लिए मशीन की सटीक हरकतों पर अब काफी ज्यादा भरोसा किया जा रहा है। 

ऐसे कई लोग हैं, जो जानना चाहते हैं, कि आखिर रोबोटिक सर्जरी क्या होती है? कई लोग सोचते हैं, कि इसमें एक रोबोट ही पूरी सर्जरी को करता होगा? पर असल में, रोबोटिक सर्जरी का मतलब यह नहीं होता है, कि मरीज की पूरी सर्जरी रोबोट के जरिए की जाए। डॉक्टर सिर्फ प्रक्रिया के कुछ हिस्सों को पूरा करने के लिए रोबोटिक सर्जिकल आर्म का इस्तेमाल करते हैं, ताकि तंग जगहों पर काम करने में मदद मिल सके। इसके फायदों में, उच्च रोगी संतुष्टि, लंबे समय के खर्च में कमी और मरीजों को बेहतर नतीजे प्राप्त होना शामिल होते हैं।

ऐसे में, कुछ मरीज ऐसे भी होते हैं, जो घुटनों को बदलने की सर्जरी के नए विकल्पों के बारे में जानने के बाद, सोच में पड़ जाते हैं। दरअसल, इस सर्जरी को लेकर सबसे पहले उनके मन में यह सवाल आता है, कि क्या यह सर्जरी सुरक्षित होती है और कहीं इसमें कोई जोखिम तो शामिल नहीं होता है? पर इसकी सच्चाई यही है, कि रोबोटिक सर्जरी का चुनाव करने के बाद, मरीजों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

रोबोटिक घुटने की सर्जरी क्या होती है?

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि रोबोटिक सर्जरी का अर्थ यह नहीं होता है, कि इसमें एक मरीज की पूरी सर्जरी एक रोबोट के माध्यम से की जाये। दरअसल, डॉक्टर इसमें सर्जरी के कुछ हिस्सों को पूरा करने के लिए, केवल रोबोटिक सर्जिकल आर्म का ही इस्तेमाल करते हैं। आम तौर पर, यह रोबोटिक सर्जिकल आर्म उन जगहों पर काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं, जहां पर सर्जरी के दौरान सबसे मजबूत हाथ की जरूरत होती है और इसके साथ ही, यह तंग जगहों में काम करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति में, सभी डॉक्टरों के लिए रोबोटिक्स एक और उपयोगी उपकरण बन गया है। 

सीटी स्कैन का इस्तेमाल करके रोबोटिक आर्म सर्जिकल जगहों की 3 डी छवियों के माध्यम से काम कर सकता है और इस तरह की स्थिति में, कई तरह के कामों को कर सकता है, जैसे कि 

1. हड्डी को तैयार करना।

2. इम्प्लांट डालना।

3. इम्प्लांट को बैलेंस करना।

4. सही फिटिंग चेक करना। 

रोबोटिक घुटने की सर्जरी के फायदे

आपको बता दें कि, डॉक्टरों के लिए तो पहले से ही रोबोटिक घुटने की सर्जरी एक शक्तिशाली उपकरण बन चुका है, इसलिए इस तरीके को डॉक्टरी क्षेत्र में, काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। आम तौर पर, रोबोटिक घुटने की सर्जरी के कई लाभ देखने को मिलते हैं, जैसे कि 

1. यह लंबे समय के खर्च को कम करती है। 

2. मरीजों को बेहतर नतीजे प्राप्त होते हैं। 

3. मरीज को ज्यादा संतुष्टि प्राप्त होती है। 

निष्कर्ष : डॉक्टरी क्षेत्र में, अब रोबोट की मदद से घुटने की सर्जरी को किया जाने लगा है। इस में, प्रक्रिया के कुछ हिस्सों को पूरा करने के लिए, डॉक्टरों द्वारा रोबोटिक सर्जिकल आर्म का इस्तेमाल किया जाता है। रोबोटिक घुटने की सर्जरी मरीजों के लिए बिल्कुल सुरक्षित और प्रभावी होती है। रोबोटिक सर्जरी का चुनाव करने के बाद, मरीजों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। अगर आप भी अपने घुटनों को बदलना चाहते हैं, पर पहले इस के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप आज ही ऑर्थो डर्मा क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. क्या यह सर्जरी सिर्फ़ एक रोबोट ही करता है? 

नहीं, रोबोटिक सर्जरी में, मरीज की पूरी सर्जरी एक रोबोट के जरिए नहीं की जाती है। इसमें, प्रक्रिया के कुछ हिस्सों को पूरा करने के लिए, डॉक्टरों द्वारा सिर्फ रोबोटिक सर्जिकल आर्म का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि तंग जगहों पर काम करने में मदद मिल सके। 

प्रश्न 2. क्या रोबोटिक घुटने की सर्जरी सुरक्षित होती है?

हाँ,यह कहा जा सकता है, कि रोबोटिक घुटने की सर्जरी मरीजों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होती है, क्योंकि यह पारंपरिक सर्जरी से ज्यादा सटीक होती है। इससे जटिलताओं का खतरा काफी कम रहता है और इससे एक मरीज को बढ़िया नतीजे प्राप्त होते हैं।