कमर की नस दबने के क्या लक्षण हैं? जानिए बंद नस खोलने के घरेलू उपाय 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल की दिक्कतों के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों का लगातार लैपटॉप पर काम करना, ऐसी वाली जगहों पर रहना, उन को सूरज की किरणों का न मिलना, बहुत कम चलना फिरना और इसके साथ ही डेस्क जॉब की वजह से लोगों में कमर में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। आमतौर पर यह ज्यादातर लम्बे समय तक बैठे रहने, गलत पॉश्चर में रहने और मांसपेशियों में सूजन समेत गलत तरीके से सोने के कारण भी हो सकता है। और कुछ नहीं अगर आपके ऑफिस की कुर्सी सही नहीं है, तो आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पर कई बार कमर की नस दबना भी इसका कारण हो सकता है। 

आपको बता दें कि कमर की नस दबने के कारण लोगों का चलना -फिरना या फिर कहें कि उनका उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर होता यह है, कि कई लोगों की कमर की नस दबने के कारण इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा प्रभावित हो जाता है और धीरे -धीरे मांसपेशियों में जकड़न होने लग जाती है। दरअसल इस दौरान आपको महसूस हो सकता है, कि मानों जैसे आपकी कई नसें लॉक हो गई हों। बता दें कि कमर की नस दबने की वजह से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है, जिसकी वजह से नसों में सूजन और ब्लॉकेज जैसी समस्या हो सकती है। आमतौर पर इसकी वजह से आपकी पूरी दिनचर्या और धीरे धीरे आपकी सेहत लंबे समय तक प्रभावित हो सकती है। इस तरह की स्थिति में जरूरी है, कि आप वक्त रहते कमर की नस दबने के लक्षण और इस स्थिति में क्या कोई घरेलू उपाय है, जो काम आ सकता है, इसके बारे में जाने। तो आइये इस लेख के माध्यम से डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

कमर की नस दबने के लक्षण

दरअसल कमर की नस दबने के शुरुआती लक्षण कई लोगों को आम कमर दर्द की तरह भी महसूस हो सकते हैं, जिन को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। पर जब वक्त के साथ परेशानी और भी ज्यादा बढ़ने लग जाती है, तो आपको इस दौरान इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं, जिनको आप चाहकर भी नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं। जैसे कि 

1. आमतौर पर व्यक्ति की कमर में गंभीर दर्द और अकड़न नस दबने का संकेत हो सकता है। इस तरह की स्थिति में आपको एक तीखा सा दर्द, कमर के निचले हिस्से से लेकर ऊपर तक हो सकता है।

2. दरअसल कमर की नस दबने की वजह से एक व्यक्ति को कमर और शरीर के किसी अन्य हिस्से में पिन चुभने जैसा महसूस हो सकता है। ख़ास तौर पर नींद से जागने के बाद, आप इस दर्द को स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं 

3. आपको बता दें कि एक व्यक्ति की कमर की नस दबने की वजह से उसके पैरों की त्वचा सुन्न पड़ सकती है और इस दौरान आपको इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इस समस्या से पीड़त लोगों को जल्दी-जल्दी पैर सुन्न होने की स्थिति महसूस हो सकती है।

4. इस दौरान एक व्यक्ति को लातों में कमजोरी या फिर पैरों में ऐंठन का अहसास हो सकता है, जो कमर की नस दबने का एक लक्षण हो सकता है। आमतौर पर यह एक जलन वाला दर्द होता है, जो आपको पूरे पैरों में ऊपर से लेकर नीचे तक महसूस हो सकता है। 

5. आमतौर पर इसके कई मामलों में एक वयक्ति को खांसने या फिर बैठने जैसी गतिविधियों की वजह से उसकी कमर में दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए इस तरह की स्थिति में आपको इन लक्षणों को बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और वक्त रहते कुछ घरेलू उपचारों को अपनाना चाहिए।

कमर की दबी नस को खोलने के घरेलू उपाय 

1. गर्म सिकाई 

दरअसल कमर की नस दबने पर, गर्म पानी से सिकाई करना एक व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान गर्म सिकाई करने से व्यक्ति को काफी ज्यादा आराम मिल सकता है। आमतौर पर इस दौरान आप इसके लिए हॉट बॉटल या फिर बैग का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल आपकी कमर के जिस हिस्से में दर्द है, वहां पर आप 10 से 15 मिनट तक के लिए गर्म बैग से सिकाई करें। आपको बता दें कि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

2. गर्म तेल से मालिश 

कमर की नस दबने के मामले में आप गर्म तेल से मालिश करें। यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि कमर की दबी हुई नस की गर्म तेल से मालिश करने पर मांसपेशियों को काफी ज्यादा आराम मिलता है। इसके साथ ही यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप इस दौरान ज्यादा जोर लगाकर मालिश न करें।

3. पॉश्चर सही करें 

आमतौर पर कई बार जैसे, बैठने या चलने-फिरने के खराब पॉश्चर की वजह से एक व्यक्ति को कमर की नस दबने की समस्या हो सकती है। गलत पोस्चर के कारण कमर की नसें दब जाती हैं, जो नसों में हो रहे दर्द का एक बड़ा कारण बनती हैं। इस तरह की स्थिति में आप दबी नसों को खोलने के लिए हमेशा सही पॉश्चर में बैठें। आमतौर पर इस से रीढ़ की हड्डी पर दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और आपको नसों में हो रहे दर्द से आराम मिलेगा।

4. मेथी के बीज

दरअसल मेथी के बीज साइटिका और आम नसों का दर्द या फिर नसों के दबने जैसी हर समस्या को ठीक करने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। आमतौर पर दबी नसों को खोलने के लिए आप मेथी के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिया आप मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। फिर इस के बाद इन को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे काफी ज्यादा आराम मिलता है और दबी हुई नस को खोलने में भी मदद मिलती है।

5. सेंधा नमक 

आपको बता दें कि सेंधा नमक को रुई या फिर किसी सूती कपड़े में डालकर एक पोटली बना लें। इसके बाद अब इस पोटली को एक बाल्टी गर्म पानी में डाल दें। दरअसल इस पानी से नहाने या फिर 30 मिनट तक के लिए उस पानी में बैठने पर नसों का दर्द कम होता है। आमतौर पर दबी नसों के दर्द को ठीक करने के लिए सेंधा नमक के पानी से नहाना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इस से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि सेंधा नमक और गर्म पानी से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है, जिसकी वजह से नस पर भी दबाव कम होता है। 

निष्कर्ष : भागदौड़ भरी जिंदगी और जीवनशैली की समस्यायों के कारण लोगों को कई तरह की स्वस्थ समस्यायों का सामना करना पड़ता है। डेस्क जॉब की वजह से लोगों में कमर में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। कमर की नस दबने की समस्या लोगों का ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना, गलत पॉश्चर में रहने और मांसपेशियों में सूजन समेत गलत तरीके से सोने के कारण भी हो सकता है। अगर समय रहते इस समस्या के लक्षणों पर गौर न किया जाये तो यह आगे चलके आपके लिए काफी जायदा परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए इस तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा आप कमर की दबी नसों को खोलने के लिए ऊपर बताए गए घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा आराम महसूस हो सकता है। अगर आपको फिर भी आराम नहीं मिलता है, तो आपको तुरंत इसके बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको भी किसी वजह से कमर में दर्द की समस्या बन गई है और आप इस समस्या से काफी ज्यादा परेशान हैं और आप इस समस्या का इलाज ढूंढ रहे हैं तो आप आज ही ऑर्थो डर्मा क्लिनिक में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

अक्सर लोगों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. नसों में कमजोरी के क्या लक्षण हैं?

दरअसल नसों में कमजोरी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि आपको पहले तो लग सकता है, कि आपकी नसें बिलकुल भी आपके काबू में नहीं हैं। इसके अलावा आपको हाथ और पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है, सुन्नता और कमजोरी हो सकती है, याददाश्त कमजोर होना और इसके साथ ही हाथ-पैर कांपने लगना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

प्रश्न 2. कौन सा तेल नसों को मजबूत बनाता है?

आपको बता दें कि देसी तिल का तेल या फिर सरसों का तेल आपकी नसों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करके आप अपनी नसों की 

मालिश कर सकते हैं, जिससे नसों को मजबूती मिल सकती है।

प्रश्न 3. नसों की ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

आमतौर पर आपको नसों की ताकत को बढ़ाने के लिए एनर्जी बूस्टर जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे कि आप गुड़ और काले चनों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप देसी घी का सेवन कर सकते हैं, दूध पी सकते हैं, या फिर आप इस दौरान विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। जो की इस समस्या के दौरान काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।