घुटनों का दर्द क्या है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और घरेलू इलाज के बारे में

a physiotherapist assisting a man with knee rehabilitation exercises

दरअसल, ज्यादातर लोगों के घुटने में दर्द की समस्या घुटने में चोट लगने या फिर दूसरी बीमारियों की वजह से उत्पन्न हो सकती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या को ज्यादातर बुजुर्ग लोगों में, या फिर ज्यादा उम्र के लोगों में देखा जा सकता है। जैसे कि हम सभी इसके बारे में जानते ही हैं, कि घुटना शरीर के महत्वपूर्ण जोड़ों में से एक माना जाता है, जो हमको बिना किसी परेशानी के उठने, बैठने, चलने या फिर रोज़मर्रा की ज़िंदगी के कई दूसरे कामों को करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। दरअसल, इसी घुटने में दर्द की समस्या होने पर हमको अपने जीवन में कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सेहतमंद घुटने जीवन की गुणवत्ता में महावतपुराण भूमिका निभाते हैं। 

ऐसे में सवाल यह है, कि घुटनों का दर्द क्या है और इसके कारण, लक्षण और घरेलू इलाज क्या हो सकते हैं? आम तौर पर, घुटने में दर्द की समस्या अक्सर दौड़ते, खेलते, यात्रा करते, सीढ़ियां चढ़ते या फिर दैनिक जीवन के कामों को करते वक्त उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, चोट की वजह से घुटने का दर्द कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसका इलाज घरेलू नुस्खों और ओवर-द-काउंटर दवाओं से किया जाना संभव होता है। दरअसल, समस्या की गंभीरता तब बढ़ती है, जब बर्साइटिस, गाउट, टेंडनाइटीस या फिर आर्थराइटिस जैसी समस्याएं घुटने में दर्द का कारण बनती हैं। इसके कारणों में आर्थराइटिस, लिगामेंट टूटना और पैर मोड़कर लंबे समय तक बैठे रहना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही, इसके लक्षणों में घुटने को मोड़ने में काफी ज्यादा दिक्क्त होना, घुटने से हड्डी टकराने की आवाज आना और पैरों को हिलाते समय दर्द और सूजन होना जैसे कई लक्षण नज़र आ सकते हैं, जिनका उपचार घरेलू नुस्खों और ओवर-द-काउंटर दवाओं से किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  Knee Pain: Understand Its Causes and Best Home Remedies

घुटनों में दर्द के कारण

दरअसल, घुटने में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, इसमें कई आम और गंभीर बीमारियां भी शामिल हो सकती हैं। घुटने में दर्द के निम्नलिखित कारण शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

1. आर्थराइटिस और बर्साइटिस होना। 

2. डिस्लोकेशन होना। 

3. बेकर्स सिस्ट जैसी समस्या होना। 

4. मेनिस्कस टियर और गाउट जैसी स्थिति होना। 

5. टेंडनाइटिस होना। 

6. ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्या का होना। 

7. हड्डियों का कैंसर होना 

8. लिगामेंट टूट जाना। 

9. ज्यादातर हड्डियां कमजोर हो जाना। 

10. पैर मोड़कर लंबे समय तक बैठ न पाना। 

11. काफी ज्यादा मोटापा होना। 

12. काम के दौरान घुटने पर काफी ज्यादा बल पड़ना। 

See also  How to Prevent Knee Injuries in Sports?

घुटनों में दर्द के लक्षण 

घुटने में दर्द के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

1. घुटने को मोड़ने में काफी ज्यादा दिक्क्त होना। 

2. घुटने को सीधा करने में काफी ज्यादा परेशानी होना। 

3. घुटने के आसपास सूजन होना 

4. पैरों को हिलाते समय दर्द होना। 

5. घुटने से हड्डी टकराने की आवाज आना। 

घुटने में दर्द के घरेलू उपचार 

आम तौर पर, घुटने में दर्द के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, इससे आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। घुटने में दर्द के घरेलू उपचारों में निम्नलिखित विकल्प शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

1. गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पियें। 

2. सरसों के तेल और लहसुन से घुटने की मालिश करें 

3. सुबह खाली पेट मेथी के दानों का सेवन करें। 

4. अदरक के रस में शहद मिलाकर पिएं।

5. अदरक, हल्दी या फिर पुदीने से बनी चाय का सेवन करें। 

नोट : घुटनों में दर्द जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ज्यादा समय तक इस तरह की समस्या को नज़रअंदाज़ करने पर आपको आगे चलकर कई गंभीर समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। 

See also  आखिर क्यों है जरूरी घुटने की सर्जरी के बाद फिजियोथेरेपिस्ट से मिलना? डॉक्टर से जानिए 

निष्कर्ष: घुटने को शरीर के जरूरी जोड़ों में से एक माना जाता है जो बिना किसी परेशानी के उठने, बैठने, चलने या फिर रोज़मर्रा की ज़िंदगी के कई दूसरे कामों को करने में मदद करता है। घुटने में दर्द की समस्या अक्सर दौड़ते, खेलते, यात्रा करते, सीढ़ियां चढ़ते या फिर दैनिक जीवन के कामों को करते वक्त उत्पन्न हो सकती है।

लोगों में घुटनों की समसय आम होने की वजह से उनको रोज़ाना की ज़िंदगी में कई तरह की समसययों का सामना करना पड़ता है। नार्मल घुटने के दर्द के लिए घरेलू नुस्खों और ओवर-द-काउंटर दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि बर्साइटिस, गाउट, टेंडनाइटिस या फिर आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से होने वाले घुटने के दर्द में डॉक्टर की सलाह लेना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी या फिर अगर आपको भी घुटनों में किसी भी तरह कोई समस्या है और आप इसका समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही ऑर्थो डर्मा क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।